बिहार फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के चार बड़े नेताओं के ठिकानों पर CBI ने मारा ताबड़तोड़ छापा, भाजपा के इशारे पर काम करने का लगा आरोप

सीबीआइ की छापेमारी

आरयू वेब टीम। बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे। भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली, जिसके बाद आज नई सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। वहीं इस फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी के चार बड़े नेताओं के घर पर छापेमारी हुई है।

ये छापेमारी राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के घर के साथ ही लालू यादव की पार्टी के चार नेताओं जिनमें सुनील सिंह, अशफाक करीम, फैय्याज अहमद, सुबोध राय के ठिकानों पर की गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी नेता, बिस्कोमॉन के चेयरमैन सुनील सिंह के घर बड़ी संख्या में टीम पहुंची। वहीं सुनील सिंह ने दावा करते हुए इस छापेमारी को भाजपा की साजिश बताई है। साथ ही कहा कि, ये छापेमारी भाजपा के इशारे पर हो रही है, जबकि सुनील सिंह की पत्नी ने इस दौरान कहा कि, अगर इन्हें घर से कुछ नहीं मिला तो मैं सीबीआइ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करूंगी।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल की राज्यसभा एम पी डॉ. फैयाज अहमद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह शुरू हुई छापेमारी में करीब 45 लोगों की टीम है। फैयाज अहमद बिस्फी से राजद के भूतपूर्व विधायक और वर्तमान में राजद कोटे से राज्यसभा सांसद बने हैं।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया का दावा, मेरे पास आया मैसेज AAP तोड़कर भाजपा में आओ, बंद करवा देंगे CBI-ED केस

साथ ही आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर पर भी सीबीआइ ने छापेमारी की। इससे पहले भी अशफाक के घर छापेमारी हो चुकी है। इस छापेमारी के दौरान उनके घर से कोरोड़ों रुपये बरामद किए गए थे।

इसके अलावा सुबोध राय के घर भी छापेमारी हुई। बताया जाता है कि, सुबोध रॉय आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी हैं। बताते चले कि आज से बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाय गया है। ये सत्र आज और कल दो दिन चलेगा। इस दौरान नीतीश सरकार शक्ति परीक्षण होगा और दूसरा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- बोले नीतीश कुमार, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हम करेंगे विपक्ष को एकजुट, ED-CBI का दुरुपयोग करने वालों को देख लेगी जनता