रालोद को झटका, प्रवक्‍ता साहब सिंह समेत कई नेता हुए भाजपा में शामिल

साहब सिंह
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्य्क्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्‍डेय के साथ साहब सिंह समेत अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कैराना उपचुनाव से पहले ही रालोद प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह के साथ ही कई अन्‍य लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साहब सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्‍डेय ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढे़ं- भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के पहले ही बयान से सुषमा स्‍वराज नाराज

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय में साहब सिंह के साथ ही कई पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ मुरादाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीकांत जाटव और संभल के चरण सिंह भारती समेत बसपा व अन्‍य दलों से आए नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली।

यह भी पढे़ं- कैराना उपचुनाव से पहले रालोद से निष्‍कासित विधायक सहेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

बता दें कि कैराना और नूरपुर में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा विपक्ष को झटका देने की तैयारी जुट गई है। पश्चिम में प्रभावी रालोद और सपा समेत अन्य दलों के नेताओं को एक दो दिन में भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।

साहब सिंह जाट समाज में दखल रखने वाले रालोद मुखिया के करीबी रहे हैं। वहीं इस नेता ने अपने समाज के अलावा व्यापारी वर्ग समेत कई पूर्व ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों को भी भाजपा में शामिल कर कैराना उपचुनाव में भाजपा को मजबूती दी है।

यह भी पढे़ं- अब बसपा के ये पूर्व नेता भाजपा में हुए शामिल

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, देवेश कोरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्‍ता डॉ. चन्द्रमोहन, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मनीष दीक्षित, नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।