सामाजिक न्‍याय मोर्चा का कांग्रेस में विलय, रालोद के पूर्व विधानसभा प्रत्‍याशी समेत कई नेता भी हुए कांग्रेस में शामिल

सामाजिक न्‍याय मोर्चा
कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों के साथ अजय कुमार ‘लल्लू ’।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीत में आने के बाद से कांग्रेस का यूपी में मजबूत होने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। रविवार को इसी क्रम में प्रदेश मुख्‍यालय में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ के समक्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस सभाजीत यादव (इलाहाबाद) के नेतृत्व में सामाजिक न्‍याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सरीक राजभर जनपद (आजमगढ़) एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव (गाजीपुर) एवं अनूप कुमार एडवोकेट (बस्ती), पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अलावा  रालोद के हंडिया विधानसभा क्षेत्र से 2017 के पूर्व प्रत्याशी विजय बहादुर कांग्रेस में शामिल हुए।

इस दौरान मनोज यादव ने सामाजिक न्‍याय मोर्चा का कांग्रेस में विलय कर दिया। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए उनका पार्टी में स्‍वागत किया।

मोर्चा के विलय से कांग्रेस को मिलेगी और ताकत: अजय कुमार

इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्‍याय मोर्चे के कांग्रेस में विलय होने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को और ताकत मिलेगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश, संविधान और लोकतंत्र केा बचाने के लिए जिस मुहिम में जुटी है, उसमें अवश्य सफलता मिलेगी।

सामाजिक न्‍याय मोर्चा कई सालों से पूर्वांचल…

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि सामाजिक न्‍याय मोर्चा विगत कई सालों से पूर्वांचल, अवध, तराई एवं बुंदेलखण्ड के जनपदों में सामाजिक एवं जनहित मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने के साथ ही जागरूकता अभियान चला रहा है।

यह भी पढ़ें- #CongressManifesto2019: कांग्रेस का जन आवाज घोषणा पत्र जारी कर राहुल ने कहा गरीबी पर वार 72 हजार, जानें खास बातें

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, पूर्व आइएएस  अनीस अंसारी, प्रदेश प्रवक्‍ता अमरनाथ अग्रवाल समेत कांग्रेस के कई अन्‍य नेता व कार्यकार्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर चला प्रियंका गांधी का मैजिक, सपा के पूर्व सांसद सहित, बसपा-सपा के आधा दर्जन पूर्व विधायक हुए कांग्रेस में शामिल