UP: सपा ने घोषित की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी, देखें पूरी लिस्ट

सपा की नई कार्यकारिणी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी टीम में नौ उपाध्यक्ष, चार महासचिव 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव बने। इसके साथ ही 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गए।

सपा सुप्रीमो की सहमती से घोषित प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता ‘साहू‘, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपाराज में सुरक्षित नहीं किसी की जिंदगी, यूपी में खुलेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहें अपराधी: अखिलेश

वहीं चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन (नयन वर्मा) इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गये है।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1679457955773657089?t=C6NScVHw6FB9LMSDdt4vRA&s=19

यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना, सपा कार्यकर्ताओं को दिया हार्ड होने का मंत्र