सपा सरकार के कामों को बदनाम करने की साजिश कर रही योगी सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए है। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार अलोकतांत्रिक आचरण कर रही है। प्रदेश सरकार के सरंक्षण में कानून को हाथ में लेने की दुस्साहसिक घटनाएं लगातार हो रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामंती व्यवस्था और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। समाजवादी सरकार के कामों को बदनाम करने की साजिश योगी सरकार कर रही है। अन्याय के विरूद्ध समाजवादियों को संघर्ष के लिए तैयार रहना है। हम जनता को सच्चाई से अवगत कराएंगे और समाज को बांटने वालों का पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे।

शारदानंद अंचल
शारदानंद अंचल के चित्र पर मार्ल्यापण के बाद नमन करते अखिलेश यादव व अन्य ।

यह भी पढ़े- चिप से इंटरनेट कनेक्शन बिना पेट्रोल चोरी, तो EVM में भी हो सकता है मुमकिन: अखिलेश  

अखिलेश यादव सपा के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आपातकाल के विरूद्ध संघर्ष और त्याग करने वालों की वजह से ही भारत में लोकतंत्र जीवित है। जबकि किसानों, नौजवानों और गरीबों की बात करके सत्ता में आई भाजपा इन्हीं की घोर विरोधी है। देश की जनता मन की बात सुनते-सुनते ऊब चुकी है। झूठे सपने दिखाकर जनता को बहकाने में भाजपा को महारथ हासिल है, जबकि सपा गरीब के करीब है, उनके दुःख दर्द से परिचित है।

यह भी पढ़े- तीन तलाक पर आजम खान का बड़ा बयान, मोदी पहले अपनी पत्‍नी को हक दें

कार्यक्रम की शुरूआत में अखिलेश यादव ने शारदानंद अंचल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी याद में क्रांति चेतना स्मारिका का विमोचन किया।

यह भी पढ़े- भाजपा के छल-प्रपंच के सामने दब गया हमारे विकास का मुद्दा:  डिम्‍पल यादव

कार्यक्रम में अहमद हसन, रामगोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राममूर्ति वर्मा, जियाउर्रहमान रिजवी, पारस नाथ यादव, एमएलसी एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, राकेश प्रताप सिंह, जयशंकर पाण्डेय, गीता सिंह, रमाशंकर विद्यार्थी, लीलावती कुशवाहा, नृपेन्द्र मिश्र बागी, व्यास जी गौड़, सुरेश पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, संजय यादव, शमसाद बांसपारी, संतोष यादव, जयसिंह जयंत, उमेश यादव, यशपाल सिंह, विनय प्रकाश अंचल, जावेद जाफरी, अमरजीत यादव मौजूद रहें। कार्याक्रम का संचालन अमित त्रिपाठी ने किया।