सर्दियों में रोज करें कीवी का सेवन, सर्दी-जुकाम की परेशानियों के लिए है रामबाण

कीवी का सेवन

आरयू वेब टीम। कीवी विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकें। ऐसे में कीवी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेवन से आप सर्दी जुकाम जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी कई परेशानियों को कम कर सकता है।

वहीं सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा यह कई अन्य परेशानियों को कम कर सकता है। साथ ही सर्दी में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में कीवी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही कीवी का रोजाना सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, दिल को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकता है।

बूस्ट होती है इम्यूनिटी

सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे खांसी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह बुखार और इंफेक्शन से लड़ने में भी आपकी मदद कर सकता है।

अर्थराइटिस की समस्या से मिलता है आराम

कीवी का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण सूजन को कम कर सकते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से होने वाली समस्या जैसे जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा इत्यादि को कम करने में यह आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो यह आपको अर्थराइटिस की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- आपकी स्किन को जवां बनाएगा सेब का सिरका, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
अस्थमा की समस्याएं करे कम

अस्थमा मरीजों को सर्दियों में काफी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं को कम करने के लिए कीवी फायदेमंद हो सकता है। कीवी में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट इत्यादि होते हैं, जो अस्थमा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आप कीवी का सेवन सर्दियों में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सेहत के साथ कीवी से निखारें अपनी त्‍वचा, स्किन में आएगा गजब का ग्लो