आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बाकी है और सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा है। आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया था। इस यात्रा की शुरुआत से पहले पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट कर लिया। चंद्रशेखर के आवास पर चार थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन में चंद्रशेखर का तंज, मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को लगता है ‘करंट’
चंद्रशेखर आजाद ने खुद के पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने पर कहा कि हम लोग संवैधानिक लोग हैं, अगर कोई ऐसी स्थिति होगी तो उसका संवैधानिक रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि, पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, अगर पुलिस सरकार के इशारे पर धमकाने का काम करेगी तो इसका हल भी बात कर निकालेंगे। वहीं सत्ता परिवर्तन यात्रा के परमिशन को लेकर कहा है कि हम मुख्यालय जा रहे हैं, अधिकारियों से बैठकर बातचीत करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि हमने सत्ता परिवर्तन यात्रा के लिए परमिशन मांगी है, लेकिन अभी नहीं मिली है।
हम लोकतंत्र की हत्या नहीं करेंगे बर्दाश्त
साथ ही एएसपी प्रमुख ने कहा कि अगर सरकार मुझे मेरे लोगों के बीच जाने नहीं देगी और हमे अपनी बात नहीं रखने देगी तो हम लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यात्रा को परमिशन नहीं दिए जाने पर सरकार पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव की तरह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बिजनौर की कमजोर वर्ग की जनता ने अगर समझदारी दिखाई तो परिणाम ये होंगे कि भाजपा एक भी सीटें जिले में नहीं जीत पाएगी। उन्होने दावा किया सभी आठ सीटों पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधायक होंगे।
सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहते हैं कि…
कई दिन से तैयारी में लगे थे कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर की इस यात्रा का पहला चरण तीन दिन तक चलना था। यात्रा की शुरुआत से पहले चंद्रशेखर की पार्टी धामपुर इलाके में ही सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियों में जुटी थी। इस रैली के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कई दिन से तैयारी में लगे थे। सोशल मीडिया के जरिये लोगों से इस रैली में बड़ी तादाद में शामिल होने की अपील भी लगातार एएसपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से की जा रही थी।



















