जानें प्रियंका ने क्यों कहा, “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” जैसा हो गया सरकार के स्किल इंडिया कार्यक्रम का हाल

आगरा मॉकड्रिल

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को स्किल इंडिया कार्यक्रम को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह ‘खोदा पहाड़ और निकली चुहिया’ की तरह हो गया है।

यह भी पढ़ें- बोलीं प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने प्रदेश में जंगलराज व योगी सरकार की विफलताओं पर लगाई मुहर

आज प्रियंका ने रोजगार के मुद्देे का उठाते हुए अपने ट्वीट में कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। जोर-जोर से ढोल पीट कर चलाये गए स्किल इंडिया कार्यक्रम का ये हाल है। उत्तर प्रदेश में ट्रेनिंग दस लाख लोगों को दी गयी, लेकिन नौकरी केवल दो लाख लोगों को ही मिली। प्रियंका ने पूछा कि सरकार की इस पर जुबान खुलेगी?

यह भी पढ़ें- प्रदेश की हर लड़की के मन में सवाल, रसूखदार के खिलाफ सुनी जाएगी या नहीं उसकी आवाज: प्रियंका

वहीं प्रियंका की पोस्‍ट की गयी मीडिया रिपोर्ट की बात की जाए तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत प्रशिक्षित 72 लाख लोगों में से केवल 15 लाख 23 हजार (21 प्रतिशत) को नौकरी मिली है। यहां बताते चलें कि प्रियंका गांधी राज्‍य की योगी सरकार और मोदी सरकार की नीतियों को लेकर अकसर ही भाजपा सरकारों पर सवाल उठातीं रहती हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का BJP पर हमला, कहा पीड़िता व परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण बिना नहीं है संभव