ताइवान में 7.2 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान, 24 घंटे में महसूस हुए करीब सौ झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। 24 घंटे में ताइवान की धरती 50 बार नहीं, बल्कि करीब 100 बार कांपी है। ताइवान में रविवार को भूकंप के एक बार फिर तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। दरअसल, ताइवान से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे ये भूकंप महसूस किया गया है। वहीं, ताइवान के तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

ताइवानी मीडिया के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास एक दो मंजिला इमारत ढह गई। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा, जापान को सुनामी की चेतावनी जारी करने के लिए प्रेरित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ताइवान में अलग-अलग हिस्सों में 100 बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कहीं, जमीन के दो टुकड़े होते दिखे तो कहीं पुल गिरे। इससे इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी। प्राधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप के झटके पूरे देश में महसूस किए गए। मोरोबे प्रांतीय आपदा के निदेशक चार्ली मसांगे ने बताया कि सोने की खदान वाले वाऊ शहर में एक भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि मलबा गिरने से अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भूकंप से कुछ स्वास्थ्य केंद्रों, मकानों, ग्रामीण सड़कों तथा राजमार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। मसांगे ने कहा कि क्षेत्र में नुकसान तथा हताहतों का पता लगाने में कुछ वक्त लग सकता है।

एजेंसी ने बताया कि, भूकंप के बाद इलाके में दहशत से चीख-पुकार मच गई थी। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़कर अपनी जान बचाने में लगे थे। इस भूकंप से माली नुकसान काफी हुआ है, जबकि कुछ लोग को रेसक्यू भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- चीन में आया तेज भूकंप, सात की मौत, कई इमारतें गिरी

भूकंप के चलते दक्षिणी काओशुंग शहर में मेट्रो सिस्टम काफी देर तक प्रभावित रहा। ताइवान रेलवे प्रशासन ने हुलिएन और ताइतुंग को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया था। साथ ही हाई स्पीड रेल सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया था। इस भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी के उत्तर में बताया गया।

वहीं शनिवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी। एजेंसी ने बताया, भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा तो वहीं रेल सेवा भी बाधित हुई।

https://twitter.com/dicklp/status/1571398654195544064?t=oFH5RCYB3FL4rh3H8WVj0w&s=19

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से फिर थर्राया नेपाल, रिक्टर स्केल में 6.0 तीव्रता