TMC को झटका, कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

कोयल मल्लिक

आरयू वेब टीम। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका लग रहा है। अब टीएमसी की राज्यसभा सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी पहले से ही कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के इस्तीफों तथा दल-बदल की घटनाओं से जूझ रही है।

कोयल मल्लिक का इस्तीफा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए राजनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीएमसी ने उन्हें इसी साल राज्यसभा भेजा था और वे बंगाल की सबसे चर्चित सार्वजनिक हस्तियों में शामिल रही हैं। कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर नौ रह गई। कोयल ने छह अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी।

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। टीएमसी ने उन्हें राज्यसभा भेजकर राजनीति और लोकप्रियता के बीच संतुलन बनाने की रणनीति अपनाई थी। इसी साल अप्रैल में उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कोयल मल्लिक जैसे चर्चित चेहरे का इस्तीफा पार्टी की छवि पर असर डाल सकता है, खासकर ऐसे समय में जब विपक्ष लगातार टीएमसी में अंदरूनी असंतोष का मुद्दा उठा रहा है।

यह भी पढ़ें- अब बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने छोड़ा ममता का साथ, दिया सभी पदों से इस्तीफा

रिपोर्ट के अनुसार कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफे के पीछे की विस्तृत वजहों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है और सभी की नजर टीएमसी नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- सरकार जाने के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा