उन्नाव: मुआवजा को लेकर उग्र हुए किसानों ने किया पथराव, CO समेत चार सिपाही घायल, लाठीचार्ज

ट्रांस गंगा सिटी
प्रदर्शन करते किसान।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ/उन्नाव। उत्‍तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट उन्नाव ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। तीन साल से किसान अधिग्रहण की शर्तें पूरी ना किये जाने के कारण लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं शनिवार को किसान आपे से बाहर हो गए और जेसीबी पर पथराव किया।

यह भी पढ़ें- मुआवजे के लिए LDA गेट पर किसानों ने प्रदर्शन कर कहा, अपनी ही बोर्ड बैठक के फैसले को नहीं मान रहें अधिकारी

आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों की जमीन पर जेसीबी चलाने पहुंचे, जिसके बाद किसानों ने अपना आपा खो दिया। भड़के हुए किसानों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया, जिसके बाद आदेश मिलते ही जवाब में पुलिस फोस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को तितर-बितर किया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का हमला, किसानों के एनपीए कर्ज पर बैंक नोटिसों ने बेनकाब कर दिया भाजपा का चेहरा

पथराव में सीओ सहित चार सिपाही घायल हुए हैं। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज में कई किसानों को भी चोटें आईं हैं।माहौल तनावपूर्ण बना है, एक छोर पर किसान लाठी-डंडे लेकर डटे हैं तो दूसरी ओर सशस्त्र पुलिस बल मोर्चा लेने को तैनात है। मौके पर भारी फोर्स है। किसानों की उग्रता को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से 12 थानों की फोर्स और कई कंपनी पीएसी को मौके पर भेजा गया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील विभाग के अधिकारी भी मौके पर भेजे गए।

यह भी पढ़ें- अपनी इन मांगों को लेकर PCF कर्मचारियों ने मुख्‍यालय पर किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों को बताया श्रम विरोधी