लखनऊ समेत दर्जनों जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, इन शहरों में चलेगी हीटवेव

यूपी का मौसम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अधिकत्तर प्रदेश वालों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। जबकि प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में मानसून की सक्रियता से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश का अनुमान जताया है। वहीं आगरा से वाराणसी तक 25 जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से प्रदेश में मानसून की रफ्तार में तेजी आएगी। ऐसे में लखनऊ समेत 66 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। जुलाई के महीने में मानसून की रफ्तार बढ़ेगी। दो जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने मिलेगा। जुलाई के पहले हफ्ते में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान में भी तेजी से कमी आएगी। अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री तक की कमी होने की संभावना है।

इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी

आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, मेरठ. मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर और बरेली में हीट वेव अलर्ट हैं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी हुई है, जबकि प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में भी लू की चेतावनी हैं। दोपहर के बाद यहां मौसम में बदलाव हो सकता हैं और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान हैं।

लखनऊ समेत 30 जिलों में आंधी बारिश 

लखनऊ में दिनभर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर के बाद यहां आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती में भी धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 45 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, ओले गिरने का अलर्ट भी जारी

वहीं सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकर नगर में भी गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज बारिश का अनुमान हैं। इन जिलों में 50-60 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी और धूप से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में प्री-मानसून की शुरुआत, मौसम विभाग ने 54 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट