आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में इन दिनों मूसलाधार बारिश की वजह से जहां तापमान में कमी आई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में तेज बारिश होगी जबकि पूर्वांचल के जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारों का अनुमान हैं। साथ ही 24 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बारिश में कमी आएगी, जबकि 26 जुलाई तक कही-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
इसके अलावा यूपी में आज आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और बांदा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हैं।
यह भी पढ़ें- UP: मौसम विभाग ने फिर जारी किया भारी बारिश व तेज हवा का अलर्ट
साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मेरठ, मुजफ्फनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बरहाइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीरनगर में भी आज लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, ललितपुर, मीरजापुर, चंदौली और संत रविदास नगर में लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या और जौनपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी।




















