झांसी, वाराणसी व गोरखपुर समेत 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, मौसम ने लिया U-Turn

लखनऊ में कोहरा
लखनऊ में आज दिन में छाया कोहरा। (फोटो-आरयू)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। ठंड मे उतार चढ़ाव के बीच मौसम ने फिर से यू टर्न लिया है। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार के लिए तराई और पूर्वी-दक्षिणी यूपी के वाराणसी व गोरखफर समेत 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के आठ जिलों में शीत दिवस होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेशभर में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें- नए साल पर यूपी में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने मीडिया को बताया कि यूपी में शुक्रवार को विक्षोभ के कमजोर पड़ने और सर्द पछुआ के असर से अब रातों में पारा गिरना शुरू होगा। अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

इन जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ व बाराबंकी में शीत दिवस की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें- UP में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में अत्‍यधिक घने कोहरे का अलर्ट