UP में हुए दस IPS अफसरों के तबादले

आइपीएस अफसरों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में लगातार हो रहे तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कई आइपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस मुख्यालय से अटैच अफसरों को तैनाती दी गई है। इनमें आइपीएस वैभव कृष्ण को भी तैनाती दी गई है। वह एसपी (सुरक्षा मुख्यालय) पद पर भेजे गए हैं।

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, विश्वजीत महापात्र डीजी (सिविल डिफेंस) बनाए गए हैं, वहीं सतीश माथुर को एडीजी (रूल्स मैनुअल्स) के तौर पर नियुक्ति मिली है। इनके अलावा डीआइजी स्थापना और कानून व्यवस्था का काम देख रहे धर्मेंद्र सिंह को डीआइजी (ट्रैफिक यूपी) बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं अलंकृता सिंह को एसपी 1090 की जिम्‍मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- सरकार ने आधा दर्जन और IAS अफसरों के किये तबादले, प्रयागराज, कौशांबी, बहराइच के बदले DM

वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए अखिलेश चौरसिया 11वीं पीएसी सीतापुर के सेनानायक होंगे। इसी तरह सुनील सिंह 10वीं पीएसी बाराबंकी के सेनानायक, मोहम्मद इमरान बने एसपी रेलवे झांसी, एन रविंदर बने एडीजी विजिलेंस और सुनील गुप्ता डीआइजी सुरक्षा वाईटल इंस्टालेशन बनाए गए हैं।

देखें पूरी लिस्‍ट-

विश्वजीत महापात्रा- पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, यूपी, लखनऊ

सतीश चंद्र माथुर- पुलिस उप महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ, यूपी, लखनऊ

एन रविंदर- अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, लखनऊ

धर्मेंद्र यादव- पुलिस उप महानिरीक्षक, यातायात, लखनऊ।

सुनील कुमार गुप्ता- पुलिस उप महानिरीक्षक, वाइटर इंस्टालेशन, सुरक्षा शाखा, लखनऊ

वैभव कृष्ण- पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, लखनऊ।

अलंकृता सिंह- पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, लखनऊ

मोहम्मद इमरान- पुलिस अधीक्षक, रेलवे, झांसी।

सुनील सिंह- सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी।

अखिलेश चौरसिया- सेनानायक- 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर।

यह भी पढ़ें- UP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 125 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले