यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन, आने वाले दिनों में तापमान में होगी और गिरावट

मौसम विभाग

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल रहा है, आज से ठंड़ बढ़ने का पूर्वानुमान है, जबकि प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में चलने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी के साथ धीरे-धीरे आने वाले दिनों में धुंध और कोहरा भी बढ़ने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, लोगों को कंपा देने वाली ठंड का एहसास होगा।

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहेगी। आगरा की बात करें तो यहां ठंड लोगों को ठिठुरा रही है आज न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज आगरा में बारिश की कोई संभावना नहीं है यानी मौसम साफ रहेगा, जबकि हवा की गति 9.3 किमी प्रति घंटा रहेगी।

इसके अलावा मेरठ में आज न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और उच्चतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं यहां 11.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। मेरठ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत UP के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, अब बढ़ेगा ठंड और शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर तक लखनऊ समेत अधिकांश शहरों में बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जगह बादल छाए हुए हैं। इस कारण हल्की बारिश भी हो सकती है। लखनऊ समेत कई शहरों में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार नहीं हुआ है और इस हफ्ते इसमें सुधार की संभावना भी नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का अनुमान, यूपी में तीन दिनों के अंदर और बढ़ेगी ठंड, आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम