यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों में भी जारी किया पांच दिनों तक की बारिश का अलर्ट

तूफान की चेतावनी
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। यूपी में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। हवा के रुख में लगातर बदलाव जारी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में इस बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव तो हो गया है। पर उत्‍तर प्रदेश पर इसका असर कुछ खास नहीं पड़ने वाला है। पर कुछ हिस्‍सों में कोहरा जरूर छाया रहेगा।

वहीं राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मौसम ठंडा था। पर वक्त बीतने के साथ मौसम में गरमी आई है। 17 फरवरी की सुबह राजधानी लखनऊ का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों ने यह सभावना जताई है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर से सर्दी पड़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाने की संभावना जरूर जताई गई है। वैसे प्रदेशभर में गुरुवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मेरठ में सुबह का तापमान 21.8 डिग्री रहा। फुर्सतगंज में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्‍तर प्रदेश में हवा की रफ्तार भी कमोबेश सामान्‍य रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल, तमिलनाडु में उत्‍तर-पूर्वी हवा के चलते बारिश का सिलसिला लगातार पांच दिनों तक चल सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उच्‍च पर्वतीय इलाकों जैसे जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का अलर्ट, UP में अगले तीन दिन बारिश के साथ कड़ाके की ठंड की संभावना