उत्‍तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में IMD ने जारी की भीषण लू की चेतावनी, पारा 45 के पार

आइएमडी

आरयू वेब टीम। उत्तर पश्चिमी भारत में लू और भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देश की राजधानी में भी अधिकतम दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। वहीं देश के कई राज्यों में वृद्धि देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने देश के कई बड़े हिस्सों में कम से कम पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू की भविष्यवाणी की है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। राहत की बात यह है कि तीन दिन के बाद तापमान में वृद्धि के बाद लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है। ऐसे में गर्मी से हल्की निजात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस बार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से कम पड़ेगी गर्मी, इन राज्यों में चढ़ेगा पारा

वहीं मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश समेत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है, क्योंकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। गंभीर स्थिति मई के पहले सप्ताह तक बनी रहने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- अभी नहीं मिलने वाली राहत, आने वाले दिनों में और कहर बरपाएगी गर्मी