UP समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

आरयू वेब टीम। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड शुरू हो चुकी है। हर दिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी तक अब सर्दी का असर दिखने लगा है। सुबह और शाम कोहरा भी दिखने लगा है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया है। जल्दी ही ठंड और शीतलहर में तेजी आस सकती है।

वहीं मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर में हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। पहली दिसंबर को ही प्रदेश में मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 30 नवंबर तक चलेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया जबरदस्त ठंड का अलर्ट

जिसके बाद उत्तर भारत में तापमान और तेजी से गिरेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में अरब सागर में भी एक चक्रवात बनने से नमी बढ़ने की आशंका है।

इसका ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में तो नहीं देखने को मिलेगा मगर सोमवार-मंगलवार को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले 50 सालों में यह पहली बार होगा कि दिसंबर महीने के आसपास मौसम में इस तरह का बदलाव हो रहा है। हांलाकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- ठंड  की दस्तक के साथ स्मॉग की चादर से घिरा लखनऊ