विवेक तिवारी हत्‍याकांड पर ट्वीट कर फंसे केजरीवाल, दिल्‍ली में केस दर्ज

फंसे केजरीवाल
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

विवेक तिवारी हत्‍याकांड मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केंजरीवाल के ट्वीट को आधार बनाकर उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ यह शिकायत उच्चतम न्यायालय में वकील और भाजपा प्रवक्ता अश्‍वनी उपाध्याय ने दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- कार नहीं रोकने पर गोमतीनगर में युवती के साथ जा रहे Apple के मैनेजर को पुलिस ने मार दी गोली, मौत, दो सिपाही बर्खास्‍त

शिकायतकर्ता के अनुसार लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल के कर्मचारी विवेक तिवारी प्रकरण में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए ट्वीट आपत्तिजनक थे। पुलिस ने यह मामला भारतीय दंड सहिंता यानी आइपीसी  की 153ए, 295ए, 504 तथा 505 और आइटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत दर्ज किया है।

इस शिकायत में अरविंद केजरीवाल पर जाति और धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाने और भाजपा नेताओं को बदनाम करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले अश्‍वनी उपाध्याय ने एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की अपील की थी और न मांगने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- विवेक हत्‍याकांड के विरोध में अब कांग्रेस व AAP ने निकाला कैंडिल मार्च, इन नेताओं ने भी योगी सरकार को बनाया निशाना

बता दें कि लखनऊ में एपल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारने के मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने अपने ट्वीट के माध्‍यम से भाजपा से पूछा कि विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मारा गया। ‘अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्‍ल करना पड़े, तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

यह भी पढ़ें- Apple के मैनेजर की हत्या पर घिरी योगी सरकार, कांग्रेस, आप समेत रालोद ने बोला हमला, उठाई मांग