योगी की कैबिनेट विस्तार आज, जितिन प्रसाद के सात मंत्री ले सकतें हैं शपथ

योगी की कैबिनेट विस्तार

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रविवार को कैबिनेट विस्तार कर सकती है। मिली जानकरी के अनुसार मुख्यमंत्री इस संबंध में आज शाम को यूपी की गर्वनर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सकते हैं। जिसके बाद शाम छह से सात बजे तक कैबिनेट विस्तार संभव है। राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बता दें कि किसान सम्मेलन के बाद यूपी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। छह से सात नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जितिन प्रसाद, संगीता बलवंत बिंद, छत्रपाल गंगवार, संजय गौड़, धर्मवीर प्रजापति, पलटूराम और तेजपाल नागर को मंत्री बनाया जा सकता है। बेबी रानी मौर्य और एके शर्मा के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, अब बेटियों को मनचला आंख उठाकर नहीं देख सकता, सपा-बसपा की सरकार में छीन लेते थे स्कूटी

मालूम हो कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जातीय समीकरण को साधना चाहती है। मंत्री बनने की रेस में जितिन प्रसाद का नाम आगे है। जितिन प्रसाद को मंत्री बनाकर बीजेपी ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर सकती है। जितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

वहीं गाजीपुर की सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंद को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इससे भाजपा निषाद समाज को खुश करने की कोशिश करेगी। दादरी से विधायक तेजपाल नागर गुर्जर समाज से संबंध रखते हैं। उन्हें मंत्री बनाकर गुर्जर समाज को साधने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के बाद भाजपा के गांधी भी किसानों के समर्थन में उतरे, कहा, यह अपना ही खून, हमें समझना होगा इनका दर्द