योगी सरकार ने किया 36 वरिष्ठ PCS अफसरों का तबादला, जानें किसी कहां मिली तैनाती

तबादला

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। योगी सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक व्‍यवस्‍था में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 वरिष्‍ठ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। चार जनपदों में नए सीडीओ की तैनाती करने के साथ ही राजधानी लखनऊ में एडीएम भूमि अध्याप्ति राम केवल तिवारी को राजधानी में ही एडीएम न्यायिक बना दिया गया है।

जबकि एटा के एडीएम न्यायिक राम अरज को राजधानी का एडीएम भूमि अध्याप्ति की जिम्‍मेदारी दी गयी है। इसके अलावा फिरोजाबाद के नगर आयुक्‍त और गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में भी नए कुलसचिव की तैनाती की गयी है। ये बदलाव एक सितंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले किया गया है।

नीचे देखें किसको कहां मिली है तैनाती-

राकेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कासगंज। योगेंद्र कुमार को नगर मजिस्ट्रेड, आगरा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज। प्रभाकांत अवस्थी को उपजिलाधिकारी, सीतापुर से नगर मजिस्ट्रेड, आगरा। सियाराम को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुजफ्फरनगर। जितेंद्र कुमार को नगर आयुक्‍त, फिरोजाबाद से अपर आयुक्त, आगरा मंडल। रवींद्र पाल सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल से नगर आयुक्त, फिरोजाबाद। ब्रम्हदेव सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर से एडीएम (न्यायिक), सीतापुर।

इसके अलावा पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार को नगर मजिस्ट्रेड, रायबरेली से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर। जयचंद्र पांडेय को सक्षम अधिकारी गेल इंडिया लि, वाराणसी से नगर मजिस्ट्रेड, रायबरेली। वहीं जैनेंद्र कुमार जैन को नगर मजिस्ट्रेड, फरुर्खाबाद से उपसंचालक चकबंदी, फरुर्खाबाद। सुरेश चंद्र शर्मा को उपजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर से कुलसचिव, दीनदयाल उपाध्याय विश्‍वविद्यालय, गोरखपुरसे बनाया गया है।

इसके साथ ही देवीदास को मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर से अपर आयुक्त, मुरादाबाद, मंडल। कमलेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़। उदयराज सिंह को अपर आवास आयुक्त, लखनऊ से मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर के पद पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- उपचुनाव के फैसले के बाद गोरखपुर समेत 16 जिलों के DM बदले, 37 IAS अफसरों की लिस्‍ट में चार कमिश्‍नर भी शामिल

वहीं पीसीएस अधिकारी महेंद्र कुमार राय को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात। गौरव वर्मा को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर। हर्षदेव पांडेय को सिटी मजिस्‍ट्रेट, सीतापुर से एडीएम (प्रशासन), सुल्तानपुर बनाया गया है।

विजय नारायण पांडेय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), चित्रकूट से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट। गणेश प्रसाद सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), चित्रकूट। सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को उपजिलाधिकारी, बरेली से नगर मजिस्ट्रेट, जालौन। राम अक्षयबर को उपजिलाधिकारी, बरेली से नगर मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद। महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्घनगर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बलरामपुर बनाया गया है।

इसके अलावा अजय कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अलीगढ़। राम निवास शर्मा को एडीएम (प्रशासन), अलीगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं। अनिल कुमार उपाध्याय को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से अपर आयुक्त, वाराणसी, मंडल बनाया गया है। जबकि अशोक कुमार श्रीवास्तव का अधिशासी निदेशक, कर्मचारी कल्याण निगम, अतिरिक्त कार्यभार, उत्तर प्रदेश सचिवालय, सत्कार संस्था/सचिव, सर्तकता आयोग, लखनऊ का मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर के पद पर स्थानांतरण निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- बड़ा फेरबदल, तीन IAS व 42 PCS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली तैनाती

वहीं प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेड, सीतापुर। रामकेवल तिवारी को अपर जिलाधिकारी (भू/अ), लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ। राम अरज को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एटा से अपर जिलाधिकारी (भू/अ), लखनऊ। प्रताप सिंह भदौरिया को नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी से अपर आयुक्त, झांसी मण्डल।

पीसीएस अधिकारी शेषनाथ को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कानपुर से नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी। महेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), महोबा। पूनम निगम को नगर मजिस्ट्रेड, जालौन से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा। अशोक कुमार शुक्ला को उप भूमिव्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेड, बरेली बनाया गया है।

शैलेंद्र कुमार मिश्रा को एडीएम अमेठी से नगर मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्घनगर का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि सतीश पाल को अधिशासी निदेशक, कर्मचारी कल्याण निगम, अतिरिक्त कार्यभार, उत्तर प्रदेश सचिवालय, सत्कार संस्था/सचिव, सर्तकता आयोग, लखनऊ के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें संयुक्त सचिव श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार लखनऊ बोर्ड के पद पर तैनात गया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने किया दो IAS समेत पांच PCS अफसरों का तबादला, देखें किसी कहां मिली तैनाती