बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी कि 27 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट, निशानेबाज श्रेयसी को भी मिला टिकट

श्रेयसी सिंह

आरयू वेब टीम। एनडीए में टिकट बंटवारे फाइनल होने के कुछ घंटें बाद ही भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 28 उम्‍मीदवारों को जगह दी है, इनमें पांच महिला प्रत्‍याशी भी शामिल हैं।

बीजेपी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। श्रेयसी रविवार को ही भाजपा में शामिल हुई थीं, इसके बाद से ही इनको बिहार के चुनावी मैदान में उतारने के कयास लगाए जा रहे थे। श्रेयसी निशानेबाज के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में तीन चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, दस नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा मंगलवार रात जारी की गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन 27 नामों को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।

वहीं भाजपा ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद का ऐम्‍स में निधन

बांका विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है, जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है।

इसके अलावा कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें- ऐलान: बिहार विधानसभा चुनाव में BJP 121 तो, JDU लड़ेगी 122 सीटों पर चुनाव, नीतीश होंगे NDA के नेता

जारी लिस्‍ट के अनुसार लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार चैनपुर विधानसभा से पिछला चुनाव जीतने वाले बृज किशोर बिंद को टिकट दिया है।

नीचें देखें पूरी लिस्‍ट-

श्रेयसी सिंहश्रेयसी सिंह