यूपी को मिले 21 नए IAS अफसर, देखें किसे मिली कहां तैनाती

आइएएस अधिकारी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी को 21 नए ट्रेनी आइएएस अफसरों को फील्ड में तैनाती दी गई है। ये सभी आइएएस अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण हासिल कर प्रदेश में अपनी सेवा देंगे। कोर्स पूरा होने के बाद ये ट्रेनी अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे।

सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी की ओर से मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति होगी। इसके बाद इन ट्रेनी अधिकारियों को संबंधित जिलों में तैनात किया जाएगा। इन जिलों में तैनाती के दौरान उनकी क्षमता और योग्यता का जमीन पर परीक्षण होगा। इसके आधार पर इन अधिकारियों के भविष्य की तैनाती तय होगी।

2025 बैच के इन अफसरों को मिली तैनाती

श्वेता- लखनऊ, शक्ति दुबे- मुरादाबाद, कोमल पुनिया- इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या, मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर, हेमंत- आगरा, संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई, रिया सैनी- वाराणसी, शिवांश सुभाष जगाड़े- बलरामपुर, शिवम सिंह- प्रयागराज, सलोनी गौतम- मथुरा, सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ़, रेखा सियाक- बांदा, आयुष जायसवाल- अलीगढ़, अपूर्वा सिंह- बस्ती, आयुष सैनी- झांसी, मुकुल खांडेलवाल- गोरखपुर, थनीगैयारासन टी.- अंबेडकरनगर, संदीप कुमार- कानपुर नगर, रामभ्रोश सरन- सहारनपुर, विद्यांशु शेखर झा- बाराबंकी।

यह भी पढ़ें- यूपी में 27 IPS अफसरों का तबादला, रामपुर-मऊ व चंदौली समेत 13 जिलों के बदले कप्तान

दरअसल सरकार की ओर से प्रशिक्षु अधिकारियों को सरकार में योगदान देने के लिए आवश्यक मदद प्रदान की जाएगी। इसके तहत यात्रा, व्यवस्था और मदद के लिए कार्मिक विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से ये 21 ट्रेनी आईएएस निकलेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए आवंटित जिलों में अपने योगदान के डीएम के समक्ष जिलाधिकारी के सामने अपने योगदान के लिए रिपोर्ट पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी: ईमानदार IAS अफसरों में शुमार रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, लगाएं गंभीर आरोप