सरफराज राईन के बाद जयप्रकाश सिंह को मायावती ने किया बसपा से बाहर, लगे आरोप

जयप्रकाश सिंह

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद बीते दो दिन में पश्चिमी यूपी के दो बड़े नेताओं को बीएसपी से बाहर का रास्ता दिखाया है। आज मायावती के निर्देश पर बसपा के पूर्व नेशनल कोआर्डिनेटर जयप्रकाश को एक बार फिर से बीएसपी से फिर बाहर कर दिया गया है।

मायावती के निर्देश पर शुक्रवार को गाजियाबाद के पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने जयप्रकाश सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनको बीते दिनों बसपा में वापस लेने के बाद भी उनकी पार्टी विरोधी मानसिकता नहीं बदली। साथ ही कहा कि पार्टी अनुशासन के मामले में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस दौरान मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसे स्वार्थी और अवसरवादी लोगों से सतर्क रहें जो निजी हितों के लिए संगठन के सिद्धांतों को ठेस पहुंचाते हैं। बसपा ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह संकेत देने की कोशिश की है कि मायावती को नाराज करने वालों के लिए बीएसपी में कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें- बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने फिर बढ़ाया समधी अशोक सिद्धार्थ का कद, रामजीलाल की घटी जिम्‍मेदारी

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश सिंह पहले दिल्ली में बसपा से जुड़े थे, लेकिन उनकी कार्यशैली से नाराज होकर वर्षों पहले ही बसपा से मायावती ने निष्‍कासित कर दिया था। बसपा नेताओं के अनुसार लंबे समय तक पार्टी से दूर रहने के बाद जयप्रकाश हाल ही में कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए पुनः पार्टी में कार्य करने की इच्छा जताई, जिसके बाद आज फिर बाहर कर दिया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल के जोनल प्रभारी हाजी सरफराज राईन को भी मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- मायावती ने कहा, महिला आरक्षण पर BSP का स्टैंड साफ, विधानसभा चुनाव पर फोकस करें कार्यकर्ता