यूपी: तेज हवाओं के साथ रविवार तक होगी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विभाग
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ हैं। लखनऊ में मंगलवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हैं और तापमान में भी कमी आई है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के दोनों ही संभागों में दस मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल में वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज समेत 32 से जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि भी होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी हफ्तेभर कभी बादल तो कभी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं दस मई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में गिरेंगे ओले

यूपी में आज प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, मीरजापुर, गाजीपुर, चंदौली, संत रविदास नगर और सोनभद्र में आज गरज चमक के साथ साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों मेँ आज 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम लेगा यू-टर्न, आगरा-मेरठ समेत 18 जिलों में बारिश-ओले की संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर और बस्ती में भी आंधी पानी का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में लगभग सभी जगह झमाझम बारिश होगी। साथ ही महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी  लगभग सभी जगहों पर बारिश का अलर्ट दिया गया है।

नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, इटावा, जालौन और झांसी में भी आज मेघ गर्जन के साथ आंधी और बारिश होने का यलो अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, मिली गर्मी से राहत