आरयू वेब टीम। केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों से जुड़े 23 संदिग्धों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत इन गुर्गों को आतंकवादी घोषित किया है। केंद्र सरकार ने साल 2019 में इस आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन कर इस सूची में आतंकवादियों को शामिल करने का प्रावधान किया था।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल आतंकियों सहित पाकिस्तान स्थित 23 आतंकियों को इस सूची में जोड़ा गया, जिससे कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है। इस लिस्ट में गृह मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मुहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ, अब्दुल्ला जेहादी, गुलाम फरीद, मौलाना इमाद उल्ला मक्की और वसीम नूर जाट का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ को केंद्र ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी
वहीं इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फिरदौस अहमद भट्ट, हारून राशिद गनई, बिलाल अहमद मीर, आकिब क्यूम लोन, नाजिर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ तैबी, ओवैस फारूज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार और मोहम्मद शहीद फैसल (जो अल कायदा और आइएसआइएस से भी जुड़ा है) को भी इस सूची में जोड़ा गया है।




















