ब्लू टी-शर्ट-जींस के साथ लाल टोपी होगा समाजवादी छात्रसभा का नया ड्रेस कोड

अखिलेश यादव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश ने एक नया दांव चलते हुए समाजवादी छात्रसभा कार्यक्रताओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया। साथ ही सपा मुखिया ने कहा नई पीढ़ी की नई सोच होती है, इसलिए नई यूनिफॉर्म है। यूनिफॉर्म यूनीफॉर्मिटी लाती है।”

दरअसल सपा मुखिया ने छात्रसभा की बैठक बुलाई थी जिसमे सभी ब्लू टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आये। अभी तक सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता लाल टीशर्ट और सफेद पैंट पहनते थे। अखिलेश यादव ने इस बदलाव का तर्क दिया और कहा कि नीला रंग युवाओं का रंग है, नई पीढ़ी का रंग है, बहुजन समाज का रंग है, अन्याय के खिलाफ लड़ाई का रंग है। इससे पहले अखिलेश यादव भी नीला गमछा लिए हुए नजर आए थे।

सपा सुप्रीमो ने आज छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अगले दो महीने कालेज और यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से संपर्क करने को कहा। साथ ही कहा कि समाज में जितना सौहार्द होगा उतना ही हमारा भविष्य बेहतर होगा। हमारा लोकतंत्र और बाबा साहब का संविधान भी यही रास्ता दिखाता है।”

वहीं यूपी में 2027 के चुनाव में करीब पैंतीस लाख फर्स्ट टाइम वोटर और करीब दो करोड़ जेन जी वोटर होंगे। एक सर्वे के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को ग़ैर जाटव दलित वोट करीब 56 फीसदी और जाटव वोट करीब 25 फीसदी मिला था। अब बड़ा सवाल है कि क्या सिर्फ ब्लू (नीला) रंग अखिलेश को युवाओं और दलितों का वोट दिला पाएगा?

साथ ही अखिलेश यादव इस मौके पर भी समाजवादी पार्टी के पीडीए समीकरण का उल्लेख करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब-प्रेम,दया और अपनापन भी होता है। पहले इस समीकरण को समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक से जोड़ा था। हाल में उन्होंने पी को पंडितों से भी जोड़ा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, भाजपा के P का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’

सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को विदेश भी भेजेंगे वहां के कॉलेज दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि नीला रंग बहुजन समाज के साथ रहा, बाबा साहब के साथ रहा है। अखिलेश ने कहा कि ब्लू कलर में उम्र भी कम दिखती है।

यह भी पढ़ें- सपा में पूर्व मंत्री-विधायकों का स्वागत कर बोले अखिलेश, PDA से घबराए हैं सामंतवादी लोग