24 घंटे में जेल से रिहा हुए सपा के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष अग्रवाल

मनीष जगन अग्रवाल

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की सोमवार को रिहाई हो गई। मनीष को सोमवार दोपहर जमानत मिली और उन्हें रिहा किया गया। रविवार को सपा के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जिसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचें थे। वहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और इसके बाद लखनऊ जिला कारागार में उन्होंने मनीष से मुलाकात की। रविवार को मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद से समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया। मनीष के खिलाफ आरोप थे कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों से ट्वीट्स में पत्रकारों और कई राजनेताओं को लक्षित करके अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- सपा मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार, पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे अखिलेश, चाय ठुकराई

गौरतलब है कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज थे, जिसे कई धाराओं के अंदर पाबंद कर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर सपा नेता मनीष को रिहा कर दिया गया है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच तकरार काफी बढ़ गई थी।

वहीं सोमवार सुबह सपाइयों ने डीजीपी मुख्यालय का घेराव भी किया था जिसके बाद कई सपाइयों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए और कइयों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी पर आ‍पत्तिजनक टिप्‍पणी मामले में पुलिस ने सपा प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया के घर चस्‍पा किया कुर्की का नोटिस