आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवाओं के चार अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया। ट्रांसफर लिस्ट में कुल पांच नाम हैं, जिनमें एक अधिकारी का तबादला रद्द किया गया है। इस लिस्ट में में फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात अरविंद कुमार द्विवेदी का भी नाम है। उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बीते दस सितंबर को एलडीए के जेएस अतुल कुमार के तबादले के बाद यह कुर्सी खाली चल रही थीं।
जारी हुई लिस्ट के मुताबिक अब तक प्रयागराज में उप संचालक चकबंदी रहे मंगलेश दुबे को प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी सत्यम मिश्रा संभाल रहे थे। सत्यम मिश्रा का भी नाम है। सरकार ने सत्यम मिश्रा को नई जिम्मेदारी काशी विश्वनाथ मंदिर और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा फेरबदल, 14 IAS व 34 PCS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
इसके अलावा फिरोजाबद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को सौंपी गई है। सीमा पांडेय अभी वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। वहीं एक अधिकारी का ट्रांसफर रद्द भी किया गया है। वे अधिकारी हैं कानपुर विकास प्राधिकरण के अभय कुमार पांडेय। उन्हें अपर जिलाधकारी (वि/रा), कासगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया था जिसे निरस्त कर दिया गया है। वह कानपुर विकास प्राधिकरण में ही बने रहेंगे।


















