रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी

रकुलप्रीत सिंह
रकुलप्रीत सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड में सोमवार को उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब मुंबई इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसर शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, प्रोडक्शन और विदेशों में डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर बड़ी रकम बाहर भेजी जा रही है। इसी सिलसिले में विभाग की टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और अन्य परिसरों की तलाशी ली। जांच एजेंसियों को संदेह है कि फिल्मों से जुड़े इन लेन-देन में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं।

कार्रवाई के दायरे में रकुलप्रीत सिंह, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज जैसे बड़े नाम हैं। रकुलप्रीत बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं, जबकि वासु भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई बड़ी हिंदी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। पैनोरमा स्टूडियोज ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी चर्चित फिल्मों से जुड़ा बड़ा प्रोडक्शन हाउस है।

यह भी पढ़ें- टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का शिकंजा, लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी

रकुलप्रीत सिंह के करियर की बात करें ने साल 2009 में साउथ फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वह ‘दे दे प्यार दे’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रकुलप्रीत अब इस साल की बड़ी फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का शिकंजा, लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी