आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी पुलिस में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक तीन आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसमें शामिल है। इन अफसरों में दो वरिष्ठ आइपीएस हैं, जबकि एक एसपी रैंक के अधिकारी हैं। इससे पहले भी पुलिस विभाग में कई आइपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जा चुके हैं।
जारी लिस्ट के मुताबिक 2006 बैच के आइपीएस अफसर मनोज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पश्चिम जोन, मुरादाबाद बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें किसे मिली कहां तैनाती
2012 बैच के आइपीएस अधिकारी हेमराज मीना का भी तबादला किया गया है। वे अभी पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपीएसआइएफएस, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी राजेश द्विवेदी को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वह अभी सेना नायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।



















