आसान टिप्स व ट्रिक्स से इस गर्मी की छुट्टी घूमें नेपाल की खूबसूरत वादी

नेपाल की वादी

आरयू वेब टीम। इस गर्मी आप भी कहीं छुट्टियां मनाने के लिए जाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी जगह और तरीका बताएंगे जिससे आपकी यात्रा कम बजट में बहुत अच्छी हो जाएगी। दरअसल छुट्टी के लिए आप नेपाल ट्रिप पर जा सकते हैं और अगर आप कुछ टिप्स और ट्रिक्स को ध्यान में रखेंगे तो नेपाल की यात्रा कैसे कम पैसों में कर सकते हैं और नेपाल की खूबसूरत वादी का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप नेपाल जाने के लिए सस्ता ट्रांसपोर्ट ढ़ूढ रहे हैं तो इसके लिए आप पहले उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर की ओर प्रस्थान करें। फिर वहां से आप बस पकड़िए। गोरखपुर से नेपाल की दूरी 248 किलोमीटर है। ऐसे में आप पांच से सात घंटे में वहां पहुंच जाएंगे। यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है नेपाल पहुंचने का।

नेपाल पहुंचने के बाद आप वहां किसी महंगे होटल में रुकने की बजाए लोकल गेस्ट हाउस या कॉटेज में रुकें, जोकि वहां आपको आसानी से 500 रूपए में कमरे मिल जाएंगे।

इसके अलावा खाने की बात करें तो नेपाल की यात्रा के दौरान महंगे रेस्टोरेंट की बजाए आप दुकानों में खाना-पीना करें, क्योंकि यहां आपको फूडिंग सस्ती मिलेगी। कोशिश कीजिए की आप अपना खाना पीना करें। हां वहां की पारंपरिक पकवान और स्ट्रीट फूड खाना न भूलें। यह भी बहुत लजीज होते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी गर्मी में वेकेशन पर चाहते हैं जाना, तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं

वहीं बात करें घूमने की तो आप नेपाल में घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी कैब लेने की बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। यह सस्ते और अच्छे होते हैं, साथ ही आपको लोकल ट्रांसपोर्ट से नेपाल की खूबसूरती देखने का अलग ही आनंद आएगा। अगर आप इन तरीकों से नेपाल घूमते हैं तो कम खर्चे में नेपाल की वादियों का आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- न्यूटन के नियम ग्रेवटी को फेल करता है ये झरना, दिल जीत लेगा अद्भुत नजारा