अखिलेश ने योगी सरकार पर किया पलटवार, कहा नकली देशभक्‍त कर रहे समझाने की कोशिश

नकली देशभक्त
कार्यक्रम में अपनी बात रखते अखिलेश यादव। फोटो-आरयू

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा की प्रदेश सरकार के बीच छिड़ी जबानी जंग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। भाजपा के नेता व मंत्री अखिलेश पर जहां हार से हताश होने की जगह जनता से माफी मांगने की बात कर रहे है, वहीं दूसरी ओर आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विरोधियों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कुछ नकली देश भक्‍त हमें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- अब अखिलेश ने कहा झूठ के खिलाफ होगा गठबंधन, सपा का सदस्‍यता अभियान भी शुरू

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि योगी सरकार की जनकल्याण में कोई रूचि नहीं है। इस सरकार ने 55 लाख गरीब महिलाओं की पेंशन ही बंद कर दी। इससे साबित होता है कि भाजपा में गरीबों के प्रति संवेदनशीलता नहीं है। सही बात तो यह है कि भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कार्यों से चिढ़ी हुई है।

यह भी पढ़े- अखिलेश यादव के फैसले पर वाहवाही लूटना चाहती है भाजपा: राजेंद्र चौधरी

एक बार अखिलेश ने भाजपा को झूठी और फरेबी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार का मुकाबला करना एक बड़ी चुनौती है। फरेब से समाजवादी सरकार की योजनाओं के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। सपा सरकार ने जो भी विकास कार्य किए वह सबके हित के है। भाजपा सरकार कुछ नया करके तो दिखाएं।

नकली देशभक्तू
यंती के अवसर पर मार्ल्याापण करते सपा प्रमुख। फोटो-आरयू

अगर भाजपा समाजवादी सरकार के कार्यों को ही आगे बढ़ा दे तो राज्य को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सांप्रदायिकता का डटकर मुकाबला करेंगे।

यह भी पढ़े- भाजपा के छल-प्रपंच के सामने दब गया हमारे विकास का मुद्दा:  डिम्‍पल यादव

सपा मुखिया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि बोल रहे थे। चंद्रशेखर के चित्र पर मार्ल्‍यापण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर बलिया के एक गांव से अपनी मेहनत, ईमानदारी और निष्‍ठा के जरिए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उन्‍होंने हमेशा गांवो, किसानों के साथ ही गरीबों के लिए संघर्ष किया।

राष्ट्र हित उनकी प्राथमिकता में था। उन्होंने देश भर का भ्रमण किया और समस्याओं के समाधान में रूचि ली। उनकी समाजवाद के प्रति अटूट निष्ठा थी। इसलिए आज उनका स्मरण करते हुए हमें समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।

यह भी पढ़े- सपा के विकास कार्यों से छेड़छाड़ कर रही योगी सरकार: अखिलेश यादव

इस दौरान कुंवर रेवती रमण सिंह, राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, राममूर्ति वर्मा, उदयवीर सिंह, नितिन अग्रवाल, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द्र कुमार सिंह, रामगोपाल पुरी, फिदा हुसैन अंसारी, तूफानी सरोज, आशा किशोर, मुकेश शुक्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।