वॉर जोन में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाने, यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री!

वॉर जोन

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर सोमवार को एक हाई लेवल बैठक बुलाई। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे, ताकि वहां मुसीबत में फंसे हजारों छात्रों के बचाव कार्य में मदद की जा सके। ये मंत्री भारत के विशेष दूत के रूप में जा रहे हैं।

वहीं यूक्रेन से 249 भारतीयों को लेकर आज फ्लाइट दिल्ली पहुंची। यह फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली के लिए रविवार रात उड़ी थी। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जब फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो अपनों से मिलकर परिजन भावुक हो गए। उन्होंने फूलमाला और गुलदस्तों से अपनों का स्वागत किया, हांलाकि अभी भी हजारों छात्र व अन्य यूक्रेन में फंसे हुए है, जो लगातार आप बीती का वीडियो जारी कर मद्द की गुहार, लगा रहें हैं। कुछ वीडियो में जहां उनसे मारपीट की जा रही है वहीं छात्र व अन्‍य लगातार मोदी सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहें हैं। छात्रों के ये वायरल वीडियो उनके परिवार को विचलित कर रहे हैं।

वहीं यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है, लेकिन दोनों देशों में से कोई एक झुकने को तैयार नहीं है।  यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस की सेना का पांच किमी लंबा काफिला तेजी से बढ़ रहा है। कीव पर रूस की सेना की कब्जे की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी युद्ध जारी, यूक्रेन को सैन्य व आर्थिक मदद देंगे अमेरिका समेत 28 यूरोपीय देश

दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। दरअसल एएन-225 ‘मरिया’  जिसे यूक्रेन में ‘ड्रीम’ कहा जाता है को  यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था और इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी। यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में अबतक  116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल हुए हैं, हालांकि मंत्रालय की ओर से नहीं बताया गया कि अबतक कितने सैनिक मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में घुसे रूस के टैंक, राजधानी कीव समेत कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला