जम्मू-कश्मीर में घंटे भर में लगे भूकंप के चार झटके, दहले लोग

जम्मू-कश्मीर में भूंकप

आरयू वेब टीम। जम्मू-कश्मीर में बीती रात घंटे भर में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया।

वहीं एक के बाद एक भूकंप के झटकों के बाद लोग काफी देर तक दहले रहें। अधिकतर जगाहों पर लोगों ने भूकंप के डर के चलते जागकर रात काटी।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली-NCR समेत लखनऊ में भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

वैज्ञनिकों के अनुसार भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र दस किमी गहराई में था। इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी। तीसरा और चौथा झटका क्रमश: 36 और 63 किमी गहराई में आया।

यह भी पढ़ें- पूर्वी इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, धरती से 29 किमी. गहराई में था केंद्र

इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता