पूर्वी इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, धरती से 29 किमी. गहराई में था केंद्र

इंडोनेशिया
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में गुरुवार को जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रिक्‍टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सेरम क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के स्‍थानीय समय के अनुसार 8.46 बजे भूकंप इंडोनेशिया के मलूकू राज्‍य के उत्‍तरपूर्वी तटीय क्षेत्र अंबोन में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र धरती से 29 किमी. गहराई में था। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार यह भूकंप के झटके भारतीय समय के अनुसार  गुरुवार तड़के पांच बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन स्‍थानीय एजेंसियों द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 15 दिन में दूसरी बार मेक्सिको में आया शक्तिशाली भूकंप, 226 लोगों की मौत

एएफपी के एक संवाददाता ने एम्बोन में बताया कि मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा। उन्होंने कहा कि भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।

यह भी पढ़ें- ज्‍वालामुखी फटने से इंडोनेशिया में आई सुनामी, 168 की मौत, सैकड़ों घायल, देखें वीडियो

गौरतलब है कि सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें- 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया तितली, भारी बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त–व्यस्त