फिर बिगड़ी मुलायम सिंह की तबियत, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिविल अस्पताल
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उन्‍हें नाक से खून आने के कारण भर्ती कराया गया।

इस संबंध में सिविल अस्‍पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने मीडिया को बताया कि मुलायम सिंह यादव को नाक से ब्‍लीडिंग हो रही थी, जिसे दिखाने आए थे। कोई बड़ी दिक्‍कत नहीं थी, जिससे उन्‍हें इलाज के बाद डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, PGI के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत कई बार खराब होने पर उन्‍हें भर्ती कराया गया था। इससे पहले सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उनको एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया गया था। दरअसल, मुलायम सिंह को बढ़ते शुगर लेवल की शिकायत थी।

यह भी पढ़ें- UP विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एकाएक बिगड़ी स्पीकर हृदयनारायण की तबियत, पहुंचें अस्पताल

उनका अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। वहीं लोकसभा में शपथ लेने के दौरान भी मुलायम सिंह व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह से मुलाकात कर सीएम योगी ने जाना हाल, शिवपाल भी रहें मौजूद