बिहार में सीट शेयरिंग का फॉमूला तय, जानें कांग्रेस समेंत दूसरे दलों के हिस्‍से आईं कितनी लोकसभा सीटें

सीट शेयरिंग
राहुल के साथ तेजस्वी व अन्या। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारें की बात फाइन हो गयी है। 40 लोकसभा सीटों वाले इस राज्‍य में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तैयार होने के बाद कांग्रेस के हिस्‍से में नौ सीटें आई हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 20 लोकसभा सीटें मिली हैं।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) को भी पांच सीटें मिली हैं, जबकि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) तथा ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: बिहार में BJP-JDU 17-17, जबकि लोजपा छह सीटों पर लड़ेगी चुना, अमित शाह ने किया ऐलान

ये बात भी फाइनल हुई है कि लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के नेता शरद यादव राजद के ही चुनाव चिह्न पर मधेपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी को कोई सीट नहीं दी गयी है। हालांकि इसके बाद भी शरद यादव के अलावा उनकी पार्टी का एक अन्‍य नेता और माले का भी एक उम्‍मीदवार राजद के चुनाव चिन्‍ह पर हीी चुनाव लड़ेगा। इस प्रकार तय फॉर्मूले के अनुसार राजद को भले ही 20 लोकसभा सीटें मिली हों, लेकिन वो उम्‍मीदवार कुल 17 सीटों पर ही उतार सकेगा।

यह भी पढ़ें- 11 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे, जानें कुछ अहम बातें

सीटों के ऐलान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई। इसमें तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश साहनी, जीतनराम मांझी, उदय नारायण चौधरी, शरद यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- मोदी की कैबिनेट से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, कहा उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे प्रधानमंत्री, नहीं आए अच्छे दिन

उम्‍मीदवार भी हुए घोषित

इसके साथ ही पहले चरण में राज्य की जिन चार सीटों पर मतदान होना है, उनके लिए भी महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया गया है। गया से मांझी खुद और औरंगाबाद से उनकी पार्टी के उपेंद्र प्रसाद महागठबंधन की तरफ से मैदान में होंगे। नवादा से राजद की विभा देवी और जुमई से रालोसपा के भूदेव चौधरी मैदान में होंगे। वहीं, विधानसभा उपचुनावों के लिए नवादा से हम के धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना और डेहरी से राजद के मोहम्मद फिरोज उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें- अब बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद नेता की गोली मारकर हत्‍या, तेजस्‍वी ने निकाला सीएम पर गुस्‍सा