सदस्‍यता अभियान में कार्यकर्ताओं से बोले स्‍वतंत्र देव, BJP में कार्यकर्ता ही बनते हैं PM व CM

बहराइच
प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित करते बीजेपी के कार्यकर्ता साथ में अनुपमा जायसवाल।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ/बहराइच। बीजेपी के सदस्‍यता अभियान के तहत प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को बहराइच पहुंचें। यहां लोगों को सदस्‍यता दिलाकर बीजेपी में शामिल करने के साथ ही प्रदेश अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा।

स्‍वतंत्रत देव ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भाजपा में कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनते है। भाजपा से अधिक परिश्रमी और ईमानदार कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM योगी ने घटना के लिए सपा-कांग्रेस को ठहराया जिम्‍मेदार, की घोषणाएं

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यो को करते हुए अपने आपको आगे बढ़ाईए। संगठन का विस्तार सदस्यता अभियान से होता है और सदस्यता अभियान से सक्रिय सदस्य और कर्मठ कार्यकर्ता निकल कर आते है। जो संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को गति प्रदान करते है। सदस्यता काम हर एक कार्यकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर करना है।

गांव, गली, चौबारे की हर चौखट तक पहुंचकर…

साथ ही प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा के 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनेंगे। जिन्हे संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। गांव, गली, चौबारे की हर चौखट तक पहुंचकर लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करना है।

प्रदेश अध्‍यक्ष के पहली बार बहराइच पहुंचने पर हुआ जोरदार स्‍वागत

वहीं इससे पहले इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढ़ग से स्‍वागत किया। पहली बार बहराइच पहुंचे प्रदेश अध्‍यक्ष का घाघरा घाट से जरवल रोड, कैसरगंज, फखरपुर, भरोचा, टिकोरा मोड़ समेत अन्‍य चौराहों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- सपा को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने कहा, मोदी के हाथों में सुरक्षित है देश का भविष्‍य

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी समेत भाजपा के अन्‍य नेता व तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।