गाय व गंगा के नाम पर बनी भाजपा सरकारों ने इन दोनों पर की सिर्फ राजनीत: रालोद

यूपी में गुंडे
सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी। (प्रदेश प्रवक्ता, रालोद)

आरयू ब्‍यूरो,लखनऊ। अयोध्‍या के बैसिंगपुर गौशाला में गाय को दफनाने को लेकर राष्‍ट्रीय लोकदल ने शुक्रवार को भाजपा की केंद्र व राज्‍य सरकार पर निशाना साधा है। रालोद के प्रदेश प्रवक्‍ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि गंगा और गाय के नाम पर बनी केंद्र और प्रदेश सरकारों के समय में केवल इन दोनों पर ही राजनीति की गयी है। उन्‍होंने आज मीडिया से कहा कि लगभग छह साल का समय बीत गया और अब तक अरबों रूपया गंगा सफाई में खर्च हो चुका है मगर गंगा निर्मल नहीं हुई। आज पूरे प्रदेश में गोवंश की रक्षा के लिए गौशालाएं बनायी गयी हैं, जिनकी वास्तविकता यह है कि गोवंश भूखे मर रहे हैं।

भाजपा सरकार पर हमला जारी रखते हुए सुरेंद्रनाथ ने कहा कि यह कहना ज्यादती न होगी कि भाजपा के शासन में गोवंश का महत्व केवल अखबारों तक सीमित रहा है। वहीं अयोध्या नगर निगम के बैसिंगपुर गौशाला की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यहां निर्वाणी अनी अखाडे के धर्मदास ने जिंदा गोवंश को दफनाते हुए पकड़ा और दर्जनों की संख्या में मृत पडे़ गोवंषों की दुगर्ति देखी लगभग 27 एकड़ की इस गोशाला में आधे कर्मचारियों की उपस्थिति भी नहीं रहती है यही कारण है कि वहां के मेयर ने इसकी जांच नगर आयुक्त को सौंपी है।

यह भी पढ़ें- CAB: रालोद का दावा, RSS के इशारे पर केंद्र सरकार ने किया अक्षम्‍य अपराध

उन्‍होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि गोवंश की सेवा और गोवंश की रक्षा का भार केवल किसान उठा सकता है भाजपा तो केवल गोवंश के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेकना जानती है। जिंदा गोवंश का दफन किया जाना भी वहां के कर्मचारियों की लापरवाही है और कर्मचारी भाजपा सरकार के हैं।

रालोद के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा कि आज भी यूपी में किसान अपनी खेती गोवंश के चरने से बचाने में व्यस्त और तस्त्र है, जबकि प्रदेश सरकार गोशालाओं के स्थापन और गोवंश की रक्षा का कागजी ढिंढोरा पीटने में मस्त है। प्रदेश का किसान जब तक दुखी और असहाय रहेगा तब तक खुशहाल प्रदेश की कल्पना निराधार है।

यह भी पढ़ें- रालोद का आरोप, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठा वादा करने वाली साबित हुई भाजपा सरकार