बोले उपेंद्र कुशवाहा, लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने नहीं की सम्‍मानजक सीटों की पेशकश

उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा।

आरयू वेब टीम। 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने जोड़-तोड़ करनी शुरू कर दी है। ऐसे में शनिवार को राजग के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी को सीटों की जो पेशकश की है, वह ‘‘सम्मानजनक नहीं’’ है। हालांकि उन्‍होंने इस दौरान सीटों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के पास नहीं है, नेता, नीति और रणनीति: जावेड़कर

वहीं रालोसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि बिहार में राजग के घटक दलों द्वारा 30 नवंबर तक सीट बंटवारा समझौते पर पहुंचने से पहले वह इस बारे में नहीं बोलेंगे। मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री कुशवाहा पटना में रालोसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बाते कहीं।

यह भी पढ़ें- सर्वदलीय बैठक: मोदी की गौ रक्षकों को चेतावनी हिंसा की तो होगी कड़ी कार्रवाई

बताते चलें कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक हालिया टिप्पणी से नाराज हैं। नीतीश ने बिहार में राजग के साझेदारों के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे में कुशवाहा के साथ शामिल होने से इंकार करते हुए कहा था, ‘‘इतना नीचे बात को नहीं ले जाइए।’’ समझा जाता है कि कुशवाहा ने इस बयान में शामिल शब्द “नीचे” को अपने लिए अपमान के तौर पर देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी उन्हें नीच व्यक्ति कहने के समान थी।

यह भी पढ़ें- ‘लोकसभा चुनाव योजना बैठक’ में बोले महेंद्र पाण्‍डेय सपा, बसपा व कांग्रेस ने नहीं की जनता की चिंता

वहीं रालोसपा प्रमुख ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि वह सीएम का बचाव कर रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन में वह अकेले पड़ते जा रहे हैं।