यूपी निकाय चुनाव: लखनऊ के 110 वार्डों की लिस्‍ट जारी, आप भी देखें

110 वार्डों की लिस्‍ट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं का अब इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल आरक्षण की सूची जारी होना शुरू हो गया है। इसी बीच यूपी की राजधानी लखनऊ के नगर निगम के सभी 110 वार्डों के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार को जारी हो गई है। इस सूची पर एक हफ्ते में आपत्ति मांगी गई है और फिर उसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। वहीं वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद मेयर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची आएगी।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से यह सूची जारी की गई है। शाम को जारी सूची के बाद अब आपत्तियां मांगी जाएगी। अगले एक सप्ताह में आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद कुछ सुधार हुआ तो ठीक नहीं इसको ही फाइनल सूची में तब्दील कर दिया जाएगा। साथ ही वार्ड की जारी सूची से अगर किसी को कोई परेशानी हो तो जिलाधिकारी कार्यालय में इसको भेज सकता है।

यह भी पढ़ें- UP: निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया इन 18 राजनीतिक दलों को सिंबल

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सात दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा। महिलाओं के लिए कुल 36 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिसमें से सामान्य महिला की कुल सट 24 हैं, ओबीसी महिला की कुल सीट छह हैं और एससी महिला की कुल छह सीटें निर्धारित की गई है। बता दें कि लखनऊ नगर निगम में महापौर की सीट साल 2017 में महिला की आरक्षित थी।

निकाय चुनाव
निकाय चुनाव
निकाय चुनाव
निकाय चुनाव
निकाय चुनाव
निकाय चुनाव
यह भी पढ़ें- यूपी निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के DM को जारी किए ये निर्देश