कांग्रेस ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, राहुल, प्रियंका समेत अभिनेत्री का नाम शामिल

rahul gandhi with priyanka

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। 41 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा करने के बाद आज 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। लिस्‍ट की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री सत्‍यदेव त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी।

प्रथम चरण के लिए जारी 40 लोगों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी का नाम तो है ही इसके साथ ही एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने एक अभिनेत्री का नाम भी अपने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल किया है।

आप भी देखिये कांग्रेस की पूरी लिस्‍ट-

congress star pracharak