आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गुरुवार की देर शाम कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के अलावा गुजरात में लोकसभा के चार उम्मीदवारों के नाम दर्ज है।
लिस्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां अमेठी से इस बार भी मैदान में उतरेंगे, वहीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी। इस तरह आज कांग्रेस ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है कि सोनिया गांधी अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद, इमरान मसूद, निर्मल खत्री व आरपीएन सिंह सहित अन्य के लोकसभा सीटों के नामों की आज घोषणा कर दी गयी है।