कांग्रेस में शामिल होंने की अटकलों पर शिवपाल यादव ने लगाया फुल स्‍टॉप, अखिलेश को लेकर कही ये बात

शिवपाल यादव

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/इटावा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रदेश वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। वहीं प्रसपा प्रमुख ने कांग्रेस में जाने की चर्चा पर भी विराम लगाया। इस दौरान सपा से गठबंधन टूटने पर कहा कि हम खुद से अलग हो गए हैं।

मीडिया से बात करते हुए आज शिवपाल यादव ने कांग्रेस में जाने की चल रही चर्चाओं का खंडन करते हुए इन खबरों को फेक न्यूज बताया है। वहीं अखिलेश यादव से अलग होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमे पूछा ही नहीं, हमे गठबंधन का केवल माना था तो हम खुद ही अलग हो गए। समाजवादी पार्टी जो दूसरों पर आरोप लगाती है अगर अपनी कमियां दूर कर लेती तो आज जो दिखाई दे रहा है वो सब न होता।”

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने घोषित की प्रसपा की प्रदेश कार्यकारिणी, इन्हें मिली जगह

वहीं ईडी की छापेमारी पर प्रसपा प्रमुख ने कहा कि उनका अपना काम है, अगर शिकायत मिलेगी तो अपना काम करेगी। मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई के छापेमारी को लेकर कहा कि इसकी जब समीक्षा होगी, तब इस कार्रवाई को लेकर सच सामने आएगा।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से शिवपाल सिंह का प्रियंका गांधी से मुलाकात और कांग्रेस में जाने की चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें यहां यूपी में एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

यह भी पढ़ें- सपा को शिवपाल यादव का जवाब, बेहतर होता कि मुझे विधायक दल से देते हटा