हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जाने खास बातें

हिमाचल प्रदेश

आरयू वेब टीम।

जल्‍द ही होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें खासकर युवाओं और किसानों पर फोकस किया गया है। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने नए वादों के साथ ही पिछली सरकार के 95 फीसदी वादे पूरे करने का भी दावा किया।

घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन ठाकुर कॉल सिंह ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए बताया कि पिछले 5 सालों में हमने जो वादे किए थे वो हमने 95 फीसदी पूरे किए गए हैं। साथ ही भ्रष्‍टाचार का इलजाम झेल रही कांग्रेस ने यह वादा किया कि लोगों की शिकायत के लिए शिकायत आयुक्त की नियुक्ति कर जीरो करप्शन को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने कहा गन्‍ना किसानों को न्‍याय नहीं मिला तो करेंगे बड़ा आंदोलन

घोषणा पत्र की खास बातें

1- डेढ़ लाख तक नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी।

2- छोटे किसानों को बिना ब्याज  के 1 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा

3- 2 साल के कांट्रेक्ट नौकरीपेशा लोगों को रेगुलर कर दिया जाएगा।

4- मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 350 रुपये कर दी जाएगी।

5- नए खोले गए स्कूलों ओर कॉलेजों में स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।

6- हर रोज आउट सोर्स करने वालों को 3 साल में रेगुलर किया जाएगा।

7- जंगली जानवरों से बचने के लिए ठोस नीति बनायी जाएगी।

8- स्कूली छात्रों को 1 जीबी डेटा के साथ 50 हजार लैपटॉप बांटा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर उपचुनाव में भाजपा को झटका, कांग्रेस के सुनील जाखड़ करीब दो लाख वोटों से जीते

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर 9 नवंबर को मतदान होगा , जिसके नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएगे। भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं कांग्रेस का चेहरा एक बार फिर वीरभद्र सिंह ही होंगे।