देश में कोरोना से एक दिन में 103 कि मौत, मिलें 3,390 नए मामले, 56,342 हुई संक्रमितों की संख्‍या, 1,886 की गयी जान, देखें सभी राज्‍यों की स्थिति

27 लाख के पार

आरयू वेब टीम। चीन से निकलकर दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोविड-19 (कोरोना वायरस) भारत में भी कहर ढहाए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने भारत में 103 संक्रमितों की जान ले ली है। वहीं तीन हजार तीन सौ 90 नए मामले भी सामने आएं हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रायल की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए इस आंकड़े के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक भारत में कोरोना से एक हजार आठ सौ 86 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि देश में कुल सं‍क्रमितों का आंकड़ा 56 हजार तीन सौ 42 तक जा पहुंचा था।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रायल के अनुसार इनमें से वर्तमान में 37 हजार नौ सौ 16 मामले सक्रिय हैं, जबकि 16 हजार पांच सौ 39 लोग ठीक होकर अस्‍पतालों से डिस्चार्ज हो चुकें हैं। वहीं एक हजार आठ सौ 86 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि एक संक्रमित माइग्रेट है।

महाराष्‍ट्र व गुजरात के हालात सबसे खराब

राज्‍यों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्‍यादा स्थिति महाराष्‍ट्र और गुजरात की खराब है। महाराष्‍ट्र में अब तक कोरोना के कुल 17 हजार नौ सौ 74 मामले सामने आ चुकें हैं, जिनमें से 694 लोगों की मौत हो चुकी है और 3301 लोग ठीक हो चुकें हैं। अब महाराष्‍ट्र में 13 हजार नौ सौ 79 मामले सक्रिय बचे हैं। वहीं गुजरात के आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना के कुल सात हजार 12 मामले मिल चुके हैं, जबकि चार सौ 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में चार हजार आठ सौ 78 केस एक्टिव हैं, जबकि एक हजार सात सौ नौ कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में तीसरे नंबर पर है दिल्‍ली

कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर दिल्‍ली है। शुक्रवार दोपहर तक यहां पांच हजार नौ सौ 80 कोरोना के संक्रमित मिल चुके थे। जिनमें से अब तक जहां 66 की मौत हो चुकी है। वहीं एक हजार नौ सौ 31 मरीज ठीक होकर अस्‍पतालों से घर जा चुके हैं। अब दिल्‍ली में कोरोना के तीन हजार नौ सौ 83 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: इस बार 14 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिलेंगी शर्तों के साथ छूट

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के सभी राज्‍यों का हाल कैसा है यह जानने के लिए नीचे देखें-

राज्य/संघ- कुल मामले- सक्रिय- स्वस्थ- मौत

महाराष्‍ट्र    17974   13979   3301  694

गुजरात       7012   4878   1709  425

दिल्‍ली         5980   3983   1931   66

तमिलनाड़ु   5409   3825   1547    37

राजस्‍थान    3427   1734    1596    97

एमपी       3252   1828    1231   193

यूपी         3071     1759    1250    62

आंध्र प्रदेश  1847   1029     780     38

पंजाब       1644    1467     149     28

पं. बंगाल   1548     1033     364   151

तेलंगाना     1123     444     650    29

जम्‍मू-कश्‍मीर 793   449     335   09

कर्नाटका    705    309     366   30

हरियाणा   625    358      260   07

बिहार      550      299      246   05

केरला      503       25      474   04

ओडिशा     219      155       62   02

चंडीगढ़     135      113      21    01

झारखंड    132       88      41    03

त्रिपुरा         65       63      02   00

उत्‍तराखंड    61       21      39    01

छत्‍तीसगढ़   59      21      38    00

असम          54       19      34    01

हिमाचल प्रदेश  46    06      38    02

लद्दाख          42    25     17     00

अंडमान-निकोबार 33  00    33    00

मेघालय         12       01   10    01

पंडुचेरी          09       03   06   00

गोवा           07        00   07   00

मणिपुर         02       00   02   00

अरुणाचल प्रदेश01      00   01    00

मिजोरम         01      01   00    00

दादरा-नागर हवेली 01  01   00    00

यह भी पढ़ें- जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकती है कोरोना महामारी: डायरेक्टर AIIMS