देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या दस लाख के पार, एक दिन में मिलें करीब 35 हजार मरीज, 687 लोगों की मौत भी हुई

देश में कोरोना

आरयू वेब टीम। देशभर में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस ने महज 24 घंटे में 34 हजार 956 से अधिक लोगों को अपनी जद में ले लिया है। इसी के साथ भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10 लाख के पार पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस घातक वायरस से मौत हुई है।

इसके साथ देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्‍या 10,03,832 हो गई है। देश में कोरोना के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 6,35,757 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक 25,602 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- #COVID19: ममता सरकार का बड़ा फैसला, “दिल्ली, मुंबई समेत छह शहरों से कोलकाता की उड़ानों पर लगाई रोक”

वहीं कोरोना के प्रसार की स्थिति को देखते हुए कई राज्‍य फिर से लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं। जिनमें कई राज्‍य व शहरों में टोटल लॉकडाउन तो कई विकेंड लॉकडाउन को अपना रहे हैं। जहां एक ओर बिहार, झारखंड, बेंगलुरु गुवाहाटी, ओड़िशा, नागालैंड ने टोटल लॉकडाउन जारी किया है।

वहीं यूपी, पंजाब, मध्‍य प्रदेश समेत कई अन्‍य जिले विकेंड लॉकडाउन को तरजीह दे रहे हैं। वहीं अब उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के वीकेंड लॉकडाउन पर प्रियंका ने कोरोना ग्राफ शेयर कर कहा, असफलताओं को छिपाने के लिए जारी है खिलवाड़