SPCT का वीडियो ट्विट कर बोलीं प्रियंका, भाजपा ने इस कदर घोला जहर कि अफसरों को संविधान की कद्र ही नहीं

हाथरस में हैवानियत

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर उत्‍तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को प्रियंका  ने कहा की भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साप्रंदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।

प्रियंका ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मेरठ में अफसर का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने आगे लिख कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साप्रंदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।

…हम कांग्रेस हैं

वहीं इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस स्‍थापना दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मजलूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।

यह भी पढ़ें- मुस्लिमों के लिए ही नहीं, हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है CAA व NRC: ओवैसी

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को मेरठ शहर में हुए उपद्रव के बाद सोशल मीडिया पर एसपी सिटी मेरठ का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एसपी सिटी लोगों से अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए उन्‍हें धमका रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CAA: मेरठ पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल, SP ने अभद्र भाषा के साथ जनता को दी पाकिस्‍तान जाने की हिदायत

उल्लेखनीय है कि नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में मेरठ में 20 दिसंबर को भारी बवाल हुआ था। मेरठ में गोली लगने से पांच युवकों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- CAA के खिलाफ इंडिया गेट पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं प्रियंका, कहा जनता को नोटबंदी की तरह लाइनों में लगाना चाहती है सरकार